दांत दर्द के लिए घरेलू इलाज
जब भी दांतों में दर्द होता है तो व्यक्ति कुछ खा नहीं सकता। दांत के दर्द के कारण हमेशा परेशान रहता है। यह भी संभव नहीं है कि बार-बार होने वाले दांत दर्द के इलाज के लिए रोगी अपना काम-धंधा छोड़कर डॉक्टर के पास चला जाए। इसलिए घरेलू उपचार की जरूरत पड़ती है। अगर आप भी परेशान हैं, तो दांत दर्द के लिए घरेलू उपचार आजमा सकते हैं।
दांत में दर्द होना वैसे तो एक आम समस्या है, लेकिन ये बेहद असहनीय होता है। दांत दर्द की वजह से कई बार चेहरे पर सूजन भी आ जाती है। यहां तक कि सिर में दर्द भी हो सकता है। दांत का दर्द किसी भी उम्र में हो सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो दांत दर्द होने पर तुरंत पेन किलर या एंटीबायोटिक दवा खाने की बजाय घरेलू उपचार अपनाने चाहिए।